डीडब्ल्यूपीएस में  शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Teachers were honored for their contribution in the field of education in DWPS.

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-तीन, ग्रेटर नोएडा में महिला उन्नति संस्थान के सहयोग से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्देश्य शिक्षकों के समर्पण, प्रतिबद्धता एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करना था। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मला तंवर भाटी तथा डी.डब्ल्यू.पी.एस. की निदेशिका कंचन कुमारी डॉ. राहुल वर्मा, संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनिल कुमार भाटी राष्ट्रीय महासचिव, रेनू बाला शर्मा, जिलाध्यक्ष, महिला उन्नति संस्थान, मंजू कौल, प्रधानाचार्या, जी.एन.डब्ल्यू.एस. दीपा रानी संस्थापक निदेशिका क्यूरियस अर्ली इयर्स प्रीस्कूल की उपस्थिति रही।

विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 80 शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मधुर गीतों एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से सुसज्जित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समारोह में उत्साह और उमंग का संचार किया। इस अवसर पर निर्मला तंवर भाटी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों को समर्पण भाव से कार्य करते रहने तथा युवा पीढ़ी के सर्वांगीण विकास एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के अध्यक्षों एवं प्रधानाचार्यों सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिसने इस अवसर की गरिमा को और बढ़ाया। उनकी सहभागिता ने शिक्षकों के प्रति सामूहिक सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना को अभिव्यक्त किया। यह समारोह शिक्षकों के अथक प्रयासों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति एक सार्थक सम्मान था। यह अवसर शिक्षण, नेतृत्व एवं सेवा की भावना का उत्सव मनाने वाला एक यादगार समारोह बन गया।

Spread the love
RELATED ARTICLES