ग्रेटर नोएडा,05 सितम्बर। सेंट जोसेफ विद्यालय सेक्टर अल्फा वन में डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर धूमधाम के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी, मैनेजर फादर एंड्रयू कोरिया, सिस्टर् प्रीमा, सिस्टर विजया, नवीं से बारहवीं कक्षा के समन्वयक साजी के. जे., सभी शिक्षकों के प्रतिनिधि स्वरूप चंद्रकांत माहथा एवम् विद्योदिता फिलिप ने डा. राधाकृष्णन की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

आरम्भ में विद्यालय के विद्यार्थियों के स्वरों- “गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णुः, गुरुर्देवो महेश्वरः” के स्वरों से विद्यालय परिसर गूँज उठा, तदोपरांत विद्यार्थियों ने शिक्षक एवम् विद्यार्थी के संबंधों से ओत – प्रोत अनेकों रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें एक दूसरे के प्रति विश्वास, समर्पण, सद्भावना, दक्षता का हस्तांतरण, भविष्य में शिक्षक की चाहत के परिणाम पाने वाले शिष्य बनने का बचन और साथ ही गुरु श्री परशुराम जी की तरह सारा ज्ञान उड़ेल देने वाले गुरु और आज के युग में भी डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जैसे अध्यापक पाने की चाहत साफ दिखी। कार्यक्रम के मध्य में मौसम की बरसात का व्यवधान भी आया लेकिन प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी के पर्याप्त प्रबंधों के फलस्वरूप सभी विद्यार्थियों को छाया में स्थानांतरित कर अल्प व्यवधान के बाद कार्यक्रम ज़ारी रहा।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने शिक्षक दिवस की बधाई एवम् शुभकामनाओं के साथ संदेश दिया कि: “हम शिक्षकों को सम्मान इसलिए मिलता है कि हम सभी विद्यार्थियों में अपने आपको, अपने स्वयं के बच्चों देखकर उनके मानसिक एवम् सामाजिक विकास का पूर्णरूप से ध्यान रखते हैं, सभी अध्यापकों के लिए अतिआवश्यक है कि द्वेष -भाव, धन संकलन या अन्य चमक की दौड़ मैं न पढ़कर अपने कर्तव्यों को याद रखते हुए उनका पालन करें और विश्वास की इस डोर को टूटने न दें” साथ ही सभी विद्यार्थियों एवम् विशेषकर अभिभावकों को भी संदेश दिया कि अगर अपने जीवन का सबसे अनमोल धन शिक्षक को समर्पित कर ही दिया है तो विश्वास के स्तंभ को कमजोर न होने दें। इसी कड़ी में विद्यालय के प्रबंधक फादर एंड्रयू कोरिया ने भी सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा अच्छे शिक्षक के रूप में समाज में स्थान बनाने का आग्रह किया।






