महिला सशक्तिकरण एवं युवतियों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल,आर्या फैशन्स की शानदार भागीदारी

An important initiative towards women empowerment and connecting young women with employment, with excellent participation from Arya Fashions.

विधायक दादरी तेजपाल नागर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ……..विभिन्न क्षेत्रों की 17 कंपनियों ने किया प्रतिभाग, 486 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा एवं 263 अभ्यर्थी को मिला नियुक्ति-पत्र……….जिलाधिकारी मेधा रुपम ने युवतियों को किया प्रोत्साहित

ग्रेटर नोएडा। महिला सशक्तिकरण एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन विभाग, गौतमबुद्धनगर के राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, बादलपुर, गौतमबुद्धनगर में पिंक रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। रोजगार मेले का शुभारंभ विधायक दादरी तेजपाल नागर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मेधा रूपम, जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री, संस्थापिका आर्य फैशन्स खुशबू सिंह, प्रधानाचार्या कु. मायावती महिला पॉलीटेक्निक बादलपुर दीपिका दुबे मौजूद रही।

पिंक रोजगार मेले में की कुल 17 प्रतिष्ठित कम्पनियों ने प्रतिभाग किया एवं 300 से अधिक ऑनलाइन एवं 186 ऑफलाइन कुल 486 छात्राओं/युवतियों ने अपना पंजीकरण कराया। जिसमें से 263 छात्राओं / युवतियों को साक्षात्कार के उपरान्त चयनित किया गया।

विधायक दादरी तेजपाल नागर ने कहा कि युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पिंक रोजगार मेले जैसे आयोजन युवतियों को रोजगार प्रदाताओं से सीधे जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जिलाधिकारी मेधा रुपम ने कहा कि यह एक अनूठी पहल है। पिंक रोजगार मेला लगाया गया है। यह रोजगार मेला हमारी उन सभी बेटियों के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो स्नातक की पढ़ाई करने जा रही हैं या विद्यालय से स्नातक की ओर बढ़ रही हैं। यहाँ विभिन्न कंपनियाँ आई हैं, जो आपकी प्रतिभा के अनुरूप आपको रोजगार के अवसर देंगी।

इस अवसर पर आर्या फैशन्स की संस्थापिका डॉ. खुशबू सिंह ने कहा कि  “आर्या फैशन्स का उद्देश्य केवल उद्यम करना नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करना है। हमारा लक्ष्य है कि गौतमबुद्धनगर की बेटियां हुनरमंद बनें और उन्हें सम्मानजनक रोजगार मिले। कौशल विकास और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को रोजगार देने के लिए आर्य फैशन्स हमेशा प्रतिबद्ध थी, प्रतिबद्ध है और प्रतिबद्ध रहेगी। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन का यह मंच हमें बेटियों को मंच देने का अवसर देता है, इसके लिए हम जिला प्रशासन के आभारी हैं।”

आर्या फैशन्स का उद्देश्य: ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को हस्तशिल्प कला, डिजाइनिंग, फैशन टेक्नोलॉजी और उद्यमिता में प्रशिक्षित कर उन्हें स्वावलंबी बनाना तथा उत्तर प्रदेश को महिला सशक्तिकरण का अग्रणी राज्य बनाना।

कार्यक्रम में सैकड़ों महिला अभ्यर्थियों ने भाग लिया और विभिन्न कंपनियों ने मौके पर ही साक्षात्कार आयोजित किए। जिला सेवायोजन कार्यालय ने इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

Spread the love
RELATED ARTICLES