दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

A grand celebration of 'Fiesta 2026' was organised at Delhi World Public School, children participated with enthusiasm.

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के लगभग 400 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत रोबोटिक्स, शतरंज, क्रिएटिव पेंटिंग, मॉडल मेकिंग, नृत्य, फैंसी ड्रेस, कविता-पाठ, पीपीटी प्रस्तुति, माइम, नुक्कड़ नाटक, हास्य कविता, ऐड-मेड शो, पत्तियों से कलाकृति निर्माण, क्ले मॉडलिंग तथा वेस्ट मटेरियल से सर्वश्रेष्ठ कलाकृति निर्माण जैसी अनेक गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

A grand celebration of 'Fiesta 2026' was organised at Delhi World Public School, children participated with enthusiasm.

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका कंचन कुमारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनकी रचनात्मकता एवं उत्साह की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने, नवाचार अपनाने तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और टीम भावना को सुदृढ़ बनाती हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का परिचय दिया। इस अवसर पर दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीनI, ग्रेटर नोएडा ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की, जिससे विद्यालय परिवार गौरवान्वित हुआ। ‘फिएस्टा 2026’ का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस आयोजन ने युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने तथा रचनात्मकता, सहयोग और टीम भावना को विकसित करने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया।

Spread the love
RELATED ARTICLES