ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-36 स्थित समसारा द वर्ड एकेडमी ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उपलब्धि दर्ज कराते हुए एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में को-एड डे स्कूल श्रेणी में सम्मान हासिल किया है। ग्रेटर नोएडा में इस श्रेणी के अंतर्गत विद्यालय को तीसरा स्थान मिला है। विद्यालय को यह उपलब्धि उसके अनुशासन, शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के आधार पर मिली है। यह सम्मान विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों की प्रतिभा और कौशल को निखारने के लिए किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित करता है। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शालिनी प्रसाद ने समस्त समसारा परिवार को बधाई दी। उन्होंने इस सम्मान को विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।
समसारा विद्यालय को मिला को-एड डे स्कूल का सम्मान, ग्रेनो में रहा तीसरा स्थान







