दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ग्रैंडपैरेंट्स डे की धूम, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

Grandparents Day celebrated with great enthusiasm at Delhi World Public School, children gave wonderful performances.

ग्रेटर नोएडा। केपी-3 स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंडपैरेंट्स डे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नृत्य और गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने दादा-दादी और नाना-नानी के प्रति प्रेम, सम्मान और आभार व्यक्त किया। नर्सरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित ग्रैंडपैरेंट्स का मन मोह लिया।

विद्यालय की निदेशिका कंचन कुमारी ने अपने संबोधन में बच्चों के जीवन में ग्रैंडपैरेंट्स की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव, स्नेह और संस्कार बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में अहम योगदान देते हैं। कार्यक्रम के दौरान मनोरंजक खेलों और अंताक्षरी ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। ग्रैंडपैरेंट्स ने उत्साहपूर्वक गतिविधियों में भाग लिया और बच्चों के साथ आनंदमय पल बिताए। विद्यालय की ओर से सभी ग्रैंडपैरेंट्स को सम्मान और स्नेह के प्रतीक के रूप में स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट किए गए। इसके बाद सभी ने जलपान का आनंद लिया और आपसी मेल-मिलाप किया। कार्यक्रम ने बच्चों और बुजुर्गों के बीच प्रेम, सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करने का संदेश दिया। आयोजन के दौरान बच्चों और उनके ग्रैंडपैरेंट्स ने कई यादगार पल साझा किए।

Spread the love