शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Decorated with colors of divinity in 'Shivoham - Divya Yatra'. S. Academy's annual function, children gave a captivating presentation

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह ‘शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ भव्यता और आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, भगवान शिव की महिमा, आत्मबोध और जीवन-मूल्यों का संदेश दिया। समारोह ने दर्शकों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हुए शांति, सद्भाव और सकारात्मकता की प्रेरणा दी। इस अवसर पर जे. एस. अकादमी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक  आर. के. शर्माजी, मुख्य अतिथि सत्यवीर कटाराजी (एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस, दिल्ली),  आर.बी. शर्मा (पूर्व सी.एल.ए.-गृह मंत्रालय, दिल्ली, श्री बच्चू सिंहजी (पूर्व ए.डी.एम., ग्रेटर नोएडा), श्री मुकुल उपाध्याय जी (पूर्व विधायक एवं विधान परिषद सदस्य), श्रीमती राधा शर्मा (चेयरमैन, जे. एस. अकादमी), के. के. शर्माजी (आर.डी.ए. एवं रोटरी क्लब, ग्रेटर नोएडा),  सौरभ बंसल ,  विनोद कसाना ,  परिधि शर्मा (निदेशिका, जे. एस. अकादमी), संस्थान की प्रधानाचार्या  खुशबू शर्मा तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

अतिथियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद नन्हे विद्यार्थियों और अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों ने गणेश वंदना और शिव वंदना प्रस्तुत की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। स्वागत गीत और सुंदर नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया। समारोह की मुख्य प्रस्तुतियों में समुद्र मंथन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति विशेष आकर्षण रही। विद्यार्थियों ने देवताओं और असुरों द्वारा अमृत प्राप्त करने के लिए किए गए समुद्र मंथन की कथा को सुंदर अभिनय और संवादों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस दौरान समुद्र से निकले दिव्य रत्नों और अमृत की कथा को मंच पर जीवंत किया गया। इस प्रस्तुति के माध्यम से सहयोग, धैर्य, संघर्ष और त्याग जैसे महत्त्वपूर्ण जीवन मूल्यों का संदेश दिया गया। भगवान शिव द्वारा सृष्टि की रक्षा के लिए विषपान करने का दृश्य विशेष रूप से प्रभावशाली रहा। इस प्रसंग ने सभी को दूसरों की भलाई के लिए त्याग करने और कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य का पालन करने की प्रेरणा दी। विद्यार्थियों के शानदार अभिनय, प्रभावशाली संवाद, सुंदर वेशभूषा और आकर्षक मंच सज्जा ने दर्शकों का मन मोह लिया। उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। अन्य प्रस्तुतियों में भी विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, भक्ति, शक्ति. त्याग और बुराई पर अच्छाई की जीत को संगीत और नृत्य के माध्यम से सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। इन सभी प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन की झलक दिखाई दी।

कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। रोचक गतिविधियों और संवादों के माध्यम से उन्हें कार्यक्रम से जोड़ा गया। इससे बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा। साथ ही, विद्यालय और अभिभावकों के बीच सहयोग और अच्छे तालमेल का महत्त्व भी सामने आया। इस प्रकार, ‘शिवोऽहम् -दिव्य यात्रा’ केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संस्कार, आस्था, आत्मज्ञान और अच्छे जीवन मूल्यों का संदेश देने वाला समारोह रहा। इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि शिक्षा के साथ संस्कार, प्रतिभा के साथ अनुशासन और आधुनिकता के साथ भारतीय संस्कृति का मेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक  आर. के. शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और सांस्कृतिक गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सहयोग की भावना विकसित करते हैं। मुख्य अतिथि सत्यवीर कटाराजी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा निखारने और उन्हें भारतीय संस्कृति से जोड़ने का अच्छा माध्यम हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बच्चू सिंह ने विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और संस्कारों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रधानाचार्या  खुशबू शर्मा ने विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कारों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन शिवभक्ति से ओत प्रोत मनमोहक नृत्य प्रस्तुति के साथ हुआ। ‘हर हर महादेव’ और ‘जय शिव शंभू के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Spread the love
RELATED ARTICLES