KV World School का वार्षिक खेल दिवस आयोजित, बच्चों में दिखा उत्साह, अतिथियों ने किया प्रोत्साहित

KV World School organised its annual sports day; children showed enthusiasm and were encouraged by guests.

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। केवी वर्ड स्कूल, डेल्टा-3 ग्रेटर द्वारा शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन बड़े उत्साह, उल्लास एवं भव्यता के साथ किया गया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निर्मल तंवर भाटी पूर्व कप्तान, भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा, विशिष्ट अतिथि गोस्वामी सुशील महाराज, देशबन्धु समाचार पत्र से विशाल धर दुबे, तापस हल्दर ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों का हौंसला बढ़ाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों के भव्य स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने शानदार मार्च पास्ट एवं विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल दिवस का मुख्य आकर्षण 200 मीटर स्प्रिंट रेस एवं हाइरॉक्स (HYROX) गतिविधियाँ रहीं, जिनमें विद्यार्थियों ने पूरे जोश, ऊर्जा और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त योग एवं एरोबिक्स ड्रिल का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन, शारीरिक व्यायाम एवं संतुलन (Balancing) से जुड़े अभ्यास सिखाए गए। विद्यार्थियों के उत्साह, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

KV World School organised its annual sports day; children showed enthusiasm and were encouraged by guests.

इस अवसर पर गोस्वामी सुशील महाराज ने कहा कि हिमांशु राणा ने शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान कर रहे हैं वह बहुत ही सराहनीय है, यह स्कूल एक दिन बड़ा होगा और बच्चों को बहुत अच्छी शिक्षा मिलेगी। उन्होंने बच्चों में शिक्षा के साथ खेल को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इतने बड़े स्टेडियम में इस तरह का आयोजन देखने को मिला है वह बहुत ही सराहनीय है।

मुख्य अतिथि  निर्मल तवंर भाटी ने कहा कि मैं हरियाणा के एक छोटे से गांव से खेलना शुरु किया, उस समय खेले इतने बड़े संसाधन नहीं थे। आज बच्चों को बहुत अच्छी सुविधा मिल रही है। आगे बढ़ने के लिए बड़े संसाधन की जरुरत नहीं है, जब पूरे मनोयोग से खेलेंगें तो सफलता जरुर मिलेगी। खेल में जीत हार तो होती रहती है, बड़ी बात खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेना होता है। मैंने वॉलीबॉल में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया और देश के लिए पदक दिलाया। सभी खूब खेलें और आगे बढ़ें।

KV World School organised its annual sports day; children showed enthusiasm and were encouraged by guests.

इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, सहयोग एवं जीवन में हार-जीत को सहजता से स्वीकार करने की भावना भी विकसित करते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधन समिति ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सदस्यों की सराहना की। यह खेल दिवस विद्यार्थियों के लिए उत्साह, ऊर्जा, स्वस्थ जीवनशैली और अविस्मरणीय यादों से भरा एक यादगार अवसर बन गया। “खेल हमें केवल जीतना ही नहीं, बल्कि अनुशासन, एकता और निरंतर आगे बढ़ना भी सिखाते हैं।

Spread the love
RELATED ARTICLES