सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

St. Joseph's School staged Ram Katha on Diwali; children gave a captivating performance

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व “राम कथा मंचन” का आयोजन किया गया। इस मंचन  में कक्षा 2  व 3 से 80,  कक्षा 4 से 40, कक्षा 5 से 30, एवं कक्षा  से 6 वीं से 8 वीं तक के 70   एवं कुल 230 विद्यार्थियों ने अभिनय किया। इस कार्यक्रम का प्रारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी व वरिष्ठ अध्यापकों व  विद्यार्थियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व ईश्वर वंदना के साथ किया गया। इस कार्यक्रम के  मंचन में भगवान श्री राम के जन्म  की कथा, उनका बचपन “ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैजनिया” की धुन, धनुष यज्ञ,  श्रीराम विवाह, श्रीराम का भाई लक्ष्मण व माता सीता के साथ वन गमन, स्वर्ण मृग का आगमन, रावण द्वारा सीताजी का हरण, बजरंगबली का सीता जी से मिलन, लंका दहन, अंगद-रावण संवाद, राक्षसों एवम् वानर सेना के बीच युद्ध, रावण वध, विभीषण का राजतिलक एवं श्रीराम का अयोध्या में वापस आगमन के अवसर पर अयोध्या वासियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला दीपोत्सव, विद्यार्थियों ने अपने अभिनय  के साथ बड़ी संजीदगी से पेश किया।

St. Joseph's School staged Ram Katha on Diwali; children gave a captivating performance

इस रामकथा मंचन को लिये पटकथा लिखने से लेकर सभी प्रकार की तैयारियों को विद्यालय की शिक्षिका हेमलता शर्मा ने अपने  सहयोगियों के साथ कठिन परिश्रम से तैयार किया जिससे पूरा विद्यालय परिसर राममय हो गया। कार्यक्रम के अन्त में फादर जिप्सन पलाटी ने अपने संबोधन में कहा कि हर इंसान के अंदर रावण एवं राम दोनों के चरित्र-विचार समाहित होते हैं यह उस व्यक्ति की सोच पर निर्भर करता है कि उसको श्रीराम द्वारा बताए गए रास्तों का अनुसरण करना है या रावण द्वारा अपनाए गए जैसे रास्ते  पर कदम रखने हैं परंतु हर किसी व्यक्ति को अच्छे बुरे का विचार करते हुए अपने, अपने परिवार, समाज, देश आदि सभी के बारे में अवश्य सोचना चाहिए तथा ये निश्चय करना चाहिए कि आने वाला कल उसे उसकी अच्छाइयों के लिए याद करे न कि बुराइयों के लिए। इसके साथ उन्होंने सभी को दीपोत्सव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

Spread the love
RELATED ARTICLES