होली सुपर कप क्रिकेट चैंपियनशिप में समरविल स्कूल बना विजेता, होली पब्लिक स्कूल उपविजेता

Summerville School emerged winner and Holy Public School runner-up in the Holy Super Cup Cricket Championship.

-आठ विद्यालयों की टीमों ने लिया हिस्सा, तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

ग्रेटर नोएडा,28 नवम्बर। होली पब्लिक स्कूल में 26 से 28 दिसंबर 2026 तक तीन दिवसीय अंतर-विद्यालय होली सुपर कप क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आठ विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में समरविल स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि मेजबान होली पब्लिक स्कूल की टीम उपविजेता रही। विजेता व उप विजेता टीम को विद्यालय के निदेशक समी तोमर ने ट्रॉफी देकर प्रोत्साहित किया।  प्रतियोगिता में होली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा, होली पब्लिक स्कूल आगरा, समरविल स्कूल, जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल, जीएनडब्ल्यूएस, एचएल इंटरनेशनल, जेपी स्कूल और डीवीएम स्कूल सूरजपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। 27 दिसंबर को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में पहला मैच जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल और होली पब्लिक स्कूल के बीच हुआ, जिसमें होली पब्लिक स्कूल ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में एचएल इंटरनेशनल और समरविल स्कूल की टीमें आमने-सामने रहीं। इसमें समरविल स्कूल ने जीत हासिल कर फाइनल का टिकट पक्का किया।

शनिवार को को होली पब्लिक स्कूल और समरविल स्कूल के बीच खिताबी मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंततः समरविल स्कूल ने जीत दर्ज कर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। यश भाटी (एचएल इंटरनेशनल) को बेस्ट फील्डर, अंश कुमार को बेस्ट बॉलर, अंश (होली पब्लिक स्कूल) को बेस्ट बैट्समैन और अरमान वर्मा (समरविल स्कूल) को बेस्ट विकेटकीपर चुना गया। अरमान वर्मा को मैन ऑफ द मैच और अंश कुमार को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए गए। वहीं प्रतियोगिता के सफल संचालन में योगदान देने वाले ऑफिशियल्स शीलू और प्रशांत को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करना था। खेल विद्यार्थियों को केवल जीतना ही नहीं, बल्कि सहयोग, संघर्ष और अनुशासन के साथ आगे बढ़ना भी सिखाते हैं।

Spread the love