चैलेन्जर ट्रॉफी के लिए एस्टर के दिव्यांश जोशी का हुआ चयन

 

-स्कूल के कोच व प्रधानाचार्या ने दिव्यांश को दी बधायी

ग्रेटर नोएडा,8 नवम्बर। एस्टर स्कूल में पढ़ने छात्र दिव्यांश जोशी का अंडर-19 क्रिकेट टीम चैलेन्जर ट्राफी के लिए चयन हुआ है। अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप का आयोजन 2020 में होने वाला है, उसके पहले चैलेन्जर ट्राफी का आयोजन किया जाता है। चैलेन्जर ट्राफी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी का अंडर-19 विश्व कप के लिए फाइनल चयन होगा। दिव्यांश जोशी मिजुरम टीम की तरफ से खेला था जिसमें अच्छा प्रदर्शन को देखते हुए चयन किया गया है। इसी माह 11 नवम्बर से हैदराबाद में चैलेन्जर ट्राफी का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रेस वार्ता में दिव्यांज जोशी के कोच और स्कूल की प्रधानाचार्या प्रीती शर्मा ने चैलेन्जर ट्राफी में चयनित होने पर दिव्यांश जोशी को बधाई दिया और कहा कि स्कूल में इस तरह के कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रधानाचार्या ने कहा कि दिव्यांश को खेलने के लिए स्कूल की तरफ से समय दिया जाता था, अगर परीक्षा छूट जाती थी तो अलग से परीक्षा करायी जाती थी। बैट्समैन और मीडियम प्रेशर दिव्यांश ने बताया कि मातापिता और स्कूल की तरफ से पूरा सहयोग मिलता रहा है, मुझे अपने पापा से क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरणा मिली और हमारे साथ खेलते भी थे। प्रतिदिन 6-7 घंटे प्रैक्टिस करता था, मेरा चयन ब्लू टीम में हुआ है, चैलेन्जर ट्रॉफी में ब्लू, रेड, यलो और ग्रीन टीम बनायी गयी है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *