पराली जलाने पर 23 किसानों को नोटिस, लगाया जुर्माना

जेवर। जेवर के गांव नगला हुकमसिंह व चोैरोली के 23 किसानों को तहसील प्रशासन द्वारा खेतों में पराली जलाने के आरोप में नोटिस जारी किया है। साथ ही इन किसानों पर जुर्माना भी लगाया गया है। जेवर तहसील के गांव नगला हुकमसिंह में 15 किसानों पर खेत मे धान की पराली जलाने का आरोप लगा था। जिसकी जांच जेवर तहसीलदार दुर्गेश सिंह ने लेखपाल से कराई। जिसके बाद इन 15 किसानों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जबाव मांगा गया है। साथ ही इन किसानों पर 7500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। तहसीलदार ने बताया कि अगर आरोप सही मिला तो जुर्माना के साथ ही इन किसानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कराई जायेगी। वहीं 9 गांव चौरोली के 8 किसानो पर भी धान की पराली जलाने का आरोप लगा है। इन किसानों को भी तहसील प्रशासन ने नोटिस जारी कर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *