बुजुर्ग की मौत मामला, अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

रबूपुरा। कस्बा में मंगलवार रात संदिग्ध परस्थिति में हुई बुर्जुग की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक दम घुटने से मौत होने की बात सामने आई है। आशंक जताई जा रही है कि गला घांेटकर हत्या की गई है। पुलिस जल्द मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफतार करने का दावा कर रही है। पुलिस अनुसार मृतक के भाई नेमसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके भाई तिलक सिंह अपनी पत्नी व पुत्री की मौत के बाद गत कई वर्षों से घर में अकेले रहते थे। मंगलवार रात किसी ने गला घोंट कर उनकी हत्या कर दी और शव को घर के अंदर कमरे में डाल दिया। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा सभी बिंदुओं के दृष्टिगत जांच की जा रही है तथा जल्द घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *