जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में भारत बचाओ महारैली में बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंचे

ग्रेटर नोएडा,14 दिसम्बर। कांग्रेस पार्टी की भारत बचाओ महारैली रामलीला मैदान नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी के नेतृत्व में आयोजित की गयी। इस रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं देशभर से लाखों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली में शामिल होने के लिए जिला गौतम बुद्ध नगर से हजारों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में गौतम बुध नगर जिले से कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता हमारे आवास तुगलपुर से सुबह 10  बजे पैदल मार्च करते हुए हुए परी चौक पहुंचें। और वहां पर सैकड़ों की तादाद में खड़ी गाड़ियों में सवार होकर दिल्ली के रामलीला मैदान के लिए प्रस्थान किया। इस रैली में चौ. महेंद्र सिंह प्रधान, चौ. अमीलाल, सुनील मैनेजर, राजीव नागर, राजवीर सिंह, रोहतास भडाना, गुलाब नागर, कीर्ति  विक्रम नागर, अजय नागर, कुलदीप नागर, विनोद नागर, रोहतास बसोया, निरंजन भाटी, सुरेंद्र सिंह, नीरज सिंह, जीतू प्रवीण, हरि नंदू, तेजवीर हरि, ओम महेश, दीपक भाटी, लोकेश शर्मा, अनिल खारी, राजेश नरेंद्र, सतीश शर्मा, महमूद हसन, बलराज, अशोक हरि, भदौली भर्ती, भदौली टीकमगढ़, भर्ती धर्मेंद्र भाटी, धीरज गौतम, राहुल नागर, राकेश शर्मा, सुधीर शर्मा, संतोष भाटी, अनिल डाढा आदि हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *