भूकम्प से बचाव के लिए बच्चों के लिए आयोजित हुआ मॉक ड्रिल

ग्रेटर नोएडा,17 दिसम्बर। समसारा विद्यालय में  भूकंप के दौरान बचाव ड्रिल आयोजन हुआ।जिसका हिस्सा समस्त कक्षाएं, अध्यापक व सम्पूर्ण प्रशासनिक विभाग बना। जिसके द्वारा विद्यार्थियों ने आपातकालीन स्थिति में धैर्य व संयम रखकर अपनी व अपने सहयोगी की सुरक्षा को कैसे अंजाम दिया जाता है, इसको सीखा। इस भूकंप के दौरान  बचाव ड्रिल में विद्यार्थियों ने जाना कि भिन्न आपातकालीन स्थिति में कैसे बचा जा सकता है। उन्होंने जाना कि भूकंप की स्थिति में कैसे टेबल के नीचे सर को बचाकर बैठा जाता है और जहाँ टेबल नहीं है वहां दीवारों के कोनों से लगकर खड़े हो जाना और अपने सर पर हाथ रख लेना चाहिए, जिससे हमारे शरीर के सबसे नाजुक अंग को कोई हानि नहीं पहुंच सके।  यह ड्रिल समसारा के आपातकालीन सुरक्षा विभाग विभाग द्वारा आयोजित की गयी। समसारा विद्यालय की प्रधानाचार्या कैप्टेन प्रवीन रॉय समय-समय पर इस तरह की ड्रिल होने की आवश्यकता को बताया और आपातकालीन परिस्थिति से सभी को संयमित तौर पर निपटने के लिए कहा।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *