द विजडम ट्री स्कूल के वार्षिकोत्सव में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वरुणी नेगी ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह

-ग्रेनो वेस्ट में जेनीथ में बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा, 30 दिसम्बर ।अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी वरूणी नेगी ने रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक स्कूल में बच्चों के साथ समय बिताया। उन्होंने द विजडम ट्री स्कूल में आयोजित खेल महोत्सव ज़ेनीथ-2019 में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया और बच्चों और अभिभावकों के साथ अपनी जिंदगी के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि खेल जीवन में मनोरंजन, अनुशासन, आत्मविश्वास, आत्मसम्मान, स्वाभिमान, आत्मसंयम, धैर्य, निर्णय लेने का क्षमता का विकास करता हैं। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। हम सभी को तंदुरूस्त रहने के लिए खेल—कूद में रूचि लेनी चाहिए।

द विजडम ट्री स्कूल में आयोजित खेलमहोत्सव ज़ेनीथ-2019 में दिल्ली विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार,एनसीसी अधिकारी ऑफिसर तथा देशबंधु कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विजय कुमार भी उपस्थित हुए। स्कूल के बच्चों ने मार्च पास्ट, एरोबिक ड्रील, रीबन ड्रील, एनसीसी, य़ोगा, कराटे, स्केटिंग व अन्य कार्यक्रम में भाग लिया। बच्चों ने अपने शानदार प्रदर्शन के जरिए अतिथियों को मंत्र-मुग्ध कर दिया। खेल-महोत्सव ज़ेनीथ-2019 के समापन के मौके पर मुख्य अतिथि वरूणी नेगी, स्कूल के चेयरमैन के.के. श्रीवास्तव, प्रोफेसर विजय कुमार, कैप्टन प्रमोद कुमार एवं प्रधानाचार्या सुनिता ए. शाही ने विजेताओं को गोल्ड मैडल, सिल्वर मैडल, व ब्रांज मैडल देकर सम्मानित किया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *