ग्रेटर नोएडा,11 जनवरी। समसारा विद्यालय में दिन शनिवार को इंटरनेट का उचित प्रयोग के विषय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्कूल की सोशल मीडिया कोर्डिनेटर रेखा आनंद ने इस कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें छठीं से नौंवी कक्षा तक के विद्यार्थियों शामिल रहे। आईआईएमटी कॉलेज ग्रेटर नोएडा में हुए कार्यशाला में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट बी. एन. सिंह ने साइबर क्राइम को एक अत्यंत चिंता जनक विषय बताया। उनकी इसी बात की महत्ता को समझते हुए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बताया गया कि आज इंटरनेट ने जहाँ हम सभी के जीवन को बहुत सरल बना दिया है वहीं उसके गलत इस्तेमाल से होने वाली हानियों से अवगत करवाया गया। अपनी व्यक्तिगत जानकारियों को इंटरनेट पर सभी के साथ साँझा न करें आदि बातो की जानकारी दी गयी और भविष्य में उससे होने वाले दुष्परिणामों से अवगत करवाया गया। बिना जान-पहचान और झूठे दिलासे के चक्कर में ना पड़े वरना भारी नुक्सान का सामना करना पड़ सकता है आदि बातो को भी समझया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या कैप्टेन प्रवीन राय ने इस तरह की कार्यशालाओ को महत्त्वपूर्ण बताया और भविष्य में इस तरह की कार्यशालाओ को बढ़ावा देने की बात भी कही।
समसारा विद्याय में इंटरनेट के उचित इस्तेमाल के प्रति बच्चों के लिए कार्यशाला का आयोजन






