सी आर डी जी फाउंडेशन ने वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को वितरित किए कम्बल

ग्रेटर नोएडा,15 जनवरी। एनजीओ सी आर डी जी फाउंडेशन ने गौतम बुद्ध नगर में बिलासपुर-दनकौर रोड, बिजली घर के पास ताड़ला-झालरा मोड़ पर स्थित वृद्ध आश्रम मे  जिला समाज एवं कल्याण अधिकारी शैलेंद्र सिंह के निवेदन पर करने का निर्णय लिया। आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं को इस ठिठुरती ठंड से बचाव हेतु कंबलों के वितरण का कार्य किया।

आश्रम की मर्यादाओं के अनुकूल सूक्ष्म स्तर पर आयोजित इस कंबल वितरण समारोह में लक्ष्मी वेंकटेश मंदिर के मुख्य पुजारी राम प्रपन्नाचार्य, सीआरडीजी फाउंडेशन के निदेशक अरविंद तिवारी और रंजना तिवारी के अतिरिक्त प्रांगण में उपस्थित कुछ श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र सिंह संबोधित करते हुए वहां की समस्याओं को सुना और इस कंबल वितरण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान सभी वृद्धजनों के नेत्रों में प्रेम भरी सजलता देखने लगी और चेहरे पर एक मुस्कान थी। शैलेंद्र सिंह ने सीआरडीजी फाउंडेशन के निदेशक अरविंद तिवारी रंजना तिवारी का परिचय सभी उपस्थित वृद्धजनों वृद्ध आश्रम के सभी कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों और अपने विभाग के सभी अन्य पदाधिकारियों से कराया और सहायता हेतु प्रशंसा की। अरविंद तिवारी ने सभी से निवेदन किया कि भारतीय परंपरा, सभ्यता का निर्वाह करते हुए इस वृद्ध आश्रम व अन्य स्थानों पर जा कार्य की आवश्यकता है, हमारे एनजीओ सीआरडीजी फाउंडेशन से जुड़ कर और अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें जिससे कि भविष्य में भी इस आश्रम में ऐसे स्थानों पर  जहां पर  सेवा की आवश्यकता है। अरविंद तिवारी ने उन लोगों का भी बहुत-बहुत धन्यवाद किया जिन्होंने इस कंबल वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपना सहयोग दिया और ऐसी आशा रखी कि भविष्य में भी इन लोगों का सहयोग सदैव प्राप्त होता रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *