जीएनआईओटी में एंड्रॉयड एप डेवलपमेंट पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,14 फरवरी। जी.एन.आई.ओ.टी संस्थान के कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग द्वारा एंड्रॉयड एप डेवलपमेंट पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन विभागाध्यक्ष डॉ. राजदेव तिवारी ने विभाग के अन्य शिक्षकों की उपस्थिति में किया। यह प्रशिक्षण शिविर कम्प्यूटर साइंस के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों द्वारा आयोजित किया गया।  इस शिविर में एंड्रॉयड एप के विभिन्न विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। पहले दिन एंड्रॉयड का सामान्य परिचय, टेक्स्ट फॉर्मेटिंग, बटन फॉर्मेटिंग, मैसेज प्रदर्शन, इमेज इन्सर्शन, मुद्रा कन्वर्टर, आदि विषयों के बारे में बताया गया। दूसरे दिन लेआउट्स, पैराग्राफ फॉर्मेटिंग, आइकॉन, नेविगेशन आदि विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। शिविर में विद्यार्थिओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *