केसीसी वार्षिकोत्सव फ्यूल-2020 में पंजाबी गानों पर मस्ती और हंसी का लगा तड़का

-केसीसी इंस्टीट्यूट के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेल, कला, और सृजनात्मक कार्यक्रम आयोजित

ग्रेटर नोएडा, 15 फरवरी। नॉलेज पार्क स्थित केसीसी इंस्टीट्यूट,गुरू गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय वार्षिक समारोह फ्यूल का रंगारंग समापन हुआ। जिसमें गाल नी कडनी, यारी जट दी, और चार यार जैसे लोकप्रिय गानों के सुरताज पंजाबी गायक सहित फिल्म अभिनेता प्रमिश वर्मा ने जलती बुझती रोशनी के बीच अपने गीतों से सभी को रोमांचित कर दिया। खास बात यह रही कि मौके पर दर्शक उनके गीतों में सुर से सुर मिलाते रहे और अपने पसंदीदा गानों को सुनाने की फरमाइश भी किया।

केसीसी इंस्टीट्यूट की निदेशिका प्रोफेसर डॉ भावना अगवाल ने बताया कि इस वार्षिक समारोह में दिल्ली एनसीआर के विविध शिक्षण संस्थानों ने भागीदारी निभाई और रूचि के अनुरूप विविध आयोजनों में जीत दर्ज की। स्टार नाइट में कई अन्य कलाकारों ने चुटकुले सुनाकर विद्यार्थियों का मनोरंजन किया तो कुछ ने शायरी और गीत सुनाकर अपने गीतों पर झुमाया। गुरू गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कॉलेज में 20 से अधिक कॉलेजों के विद्यार्थियों ने सप्ताह भर चले वार्षिकोत्सव में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने विविध खेलों सहित संगीत, कला, सृजन और नृत्य में भागीदारी निभाई और रोमांच का लुत्फ उठाया। इस मौके पर केसीसी इंस्टीट्यूट के चेयरमैन दीपक गुप्ता और निदेशिका प्रोफेसर डॉ. भावना अगवाल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *