रबूपुरा। गत दिनों भाकियू भानू संगठन में हुई खींचतान के दौरान शीर्ष नेतृत्व द्वारा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पद से पदमुक्त की गई गीता भाटी को पुनः संगठन में शामिल करते हुए सह सम्मान जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही कई अन्य पदाधिकारियों को भी संगठन में वापिस बुला लिया गया है। सोमवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह रबूपुरा पहंुचे और विभिन्न पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर गीता भाटी को महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मतभेदों से परे होकर किसान मजदूरों की समस्याओं के लिए तत्पर रहंे। भानू एक ऐसा संगठन है जिसके सिपाही सभी समस्याओं के निस्तारण को प्रत्येक व्यक्ति के साथ सदैव खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि सभी एक राय होकर किसानों की लड़ाई लडेंगे। अगर किसी कार्यकर्ता को कोई परेशानी वह सीधा संर्पक करें। संगठन में किसी प्रकार की कोतवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष हरद्वारी सिंह, किरनपाल सिंह, अजब सिंह कसाना, प्रमोद राज सिहं, जगदीश शर्मा, राजीव, देवेन्द्र समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाकियू भानू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बनीं गीता
