जीडी गोयनका स्कूल के बच्चों ने लॉक डाउन में ऑनलाइन मनाया बैसाखी पर्व

ग्रेटर नोएडा,13 अप्रैल। बैसाखी पर्व पंजाब में किसान धूमधाम से मनाते हैं, इसी दिन किसान अपने फसल कटाई की शुरुआत करते हैं। कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉक डाउन के चलते सभी संस्थान बंद है ऐसे में स्वर्ण नगरी स्थित जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल  ने विषम परिस्थिति के बावजूद भी अपने छात्रों को बहुमुखी शिक्षा देने में तनिक भी दूर नही है। शिक्षक व शिक्षिका ने छात्रों के साथ मिलकर ऑन लाइन बैसाखी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया। जिसमें छात्रों ने गिद्दा व भांगड़ा नृत्य कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों के द्वारा प्रस्तुत किए गए इस ऑन लाइन कार्यक्रम ने सबको भावविभोर कर दिया। अंत में विद्यालयकी प्रधानाचार्या डा. रेणू सहगल ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *