रोटरी क्लब के सदस्यों ने व सदस्यों के बच्चों ने रक्तदान कर पेश की मिसाल

Blood Donation

ग्रेटर नोएडा,8 मई। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के सदस्यों ने आपदा के समय में रक्तदान कर रक्तदान महादान की मिसाल पेश की। मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि कोरोना संकट की वजह से रोटरी ब्लड बैंक में रक्त का स्टॉक पूरी तरह समाप्त हो चुका है। काफी दिनों से रोटेरियन व ब्लड बैंक के कर्मचारि रक्त देकर कुछ जरुरतमंदो का काम चला रहे हैं। कोरोना के भय से रक्दान शिविर नहीं लग पाने के कारण फिर से खून की समस्या उत्पन्न हो गयी इसको देखते हुए रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के क्लब अध्यक्ष डॉ. के. के. शर्मा ने क्लब के सदस्यों से ग्रुप पर निवेदन किया।

Blood Donation#

क्लब के 20 से अधिक सदस्यों ने रक्तदान के लिये सहमति प्रदान कर दी। पूर्व अध्यक्ष सौरभ बंसल ने ब्लड बैंक से थर्मो स्कैनिंग व सेनेटाइजिंग के उचित प्रबंध के आश्वासन पर बीटा-एक में अपने निवास स्थान पर कैम्प लगाने की अनुमति दे दी। इसके साथ साथ 5-5 लोगों को रक्तदान के लिये हर आधे घंटे के अंतराल का समय देकर सोशल डिस्टेनसिंग का भी पालन किया। उन्होंने बताया कि बहुत से पेशेंट को नियमति अंतराल पर रक्त की आवश्यकता होती है, इसलिये कैम्प लगवाना अत्यंत आवश्यक था। रोटरी का उद्देश्य ही स्वयं से पहले सेवा है। शिविर में क्लब के सदस्यों के साथ साथ बीटा-एक के निवासियों ने भी रक्तदान किया। कुल 38 लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया जिसमें से 34 लोगों ने रक्तदान किया। रोटरी क्लब के सदस्यों के बच्चों जिसमें शुभम सिंघल, अक्षित सिंघल, रजत शर्मा, शुभि शर्मा आगे आये। इनके साथ साथ क्लब अध्यक्ष के के शर्मा, आशी  अग्रवाल , कृति अग्रवाल मनोज गोयल,  गौरव बंसल, अमित गोयल, शिवम गर्ग, अजय गुप्ता,  आशुतोष अग्रवाल, अमित राठी, विनय गुप्ता, बंटी अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, पीयूष गोयल व आधार जिंदल अतुल जिंदल शुभम अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *