कोरोना योद्धाओं का सोसाइटी वासियों ने फूल माला के साथ राशन वितरितकर किया सम्मानित

कोरोना योद्धाओं को सोसाइटी वासियों ने किया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा,10 मई। कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में मोर्चा संभाल रहे कोरोना योद्धा हमारे सफाईकर्मियों का रविवार सुबह अफोर्डेबल हाउस सोसाइटी सेक्टर-31 स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा में स्वागत किया गया। सभी पर फूलों की वर्षा की गई तथा उन्हें फूल मालाये पहना कर आटे और चावल के पैकेट भी वितरण किये गए। सभी सोसाइटी वासियों ने हाथ जोड़कर उनका जोरदार स्वागत किया। और उनके सम्मान में सभी ने तालिया बजा कर उनका उत्साह बढ़ाया। सचिव सतेंद्र शर्मा ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिये अग्रिम मोर्चे पर तैनात चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, सफाईकर्मियों और पुलिसकर्मियों जो हमारे असली कोरोना योद्धा है उन सभी को भी हाथ जोड़कर धन्यवाद किया। इस सम्मान स्वागत में सभी सोसाइटी वासी और आरडब्लूए टीम मौजूद रही और सभी के द्वारा सोशियल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया गया। सम्मान समारोह में आर.डब्लू.ए. अध्यक्ष तेजवीर सिंह भाटी तथा उनकी टीम के द्वारा किया गया, जिसमे टीम के पदाधिकारी सत्यपाल सिंह,नेमपाल सिंह,सतेंद्र शर्मा, अशोक गुप्ता, राजनाथ भट, कुमार नाथ मिश्रा, योगेंदर प्रधान,मनोज कुमार, यादवेंद्र सिंह, मृत्युंजय पांडेय सहित कई लोग मौजूद  रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *