बैक्सन होम्योपैथिक कॉलेज एवं अस्पताल ने कोरोना रोग प्रतिरोधक दवा का किया वितरण

arsenic album 30

ग्रेटर नोएडा,14 मई। कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव हेतु शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना अति अनिवार्य है। आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी निर्देशानुसार होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक एल्बम– 30 शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाकर संक्रमण के खतरे को कम कर सकती है। नॉलेज पार्क स्थित बैक्सन होम्योपैथिक कॉलेज एवं अस्पताल द्वारा उपरोक्त दवा का निःशुल्क वितरण अभियान शुरू किया गया। संस्थान के चेयरमैन डॉ एस.पी. एस. बक्शी एवं प्राचार्य डॉ. सी.पी. शर्मा ने उपरोक्त अभियान का शुभारंभ किया गया।

arsenic album 30

अभियान के प्रथम चरण में दो दिनों में ग्रेटर नोएडा के देवला गांव स्थित बैक्सन डिस्पेन्सरी द्वारा एक हजार पॉच सौ बीस 1520 व्यक्तियों जिसमें पुरूष महिला एवं बच्चों सहित में दवा का वितरण किया गया। अभियान में अस्पताल के इन्चार्ज डॉ. विशाल सिंह चौहान डॉ. राज कुमार सिंह डॉ. अजय कुमार डॉ. शहजाद डॉ. सुनील चांद एवं डॉ. मेहनाज की मुख्य भूमिका रही। संस्थान के प्राचार्य डॉ. सी.पी. शर्मा ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से निरंतर कार्य करते हुये हमारे अस्पताल की टीम द्वारा आने वाले दो सप्ताहों में लगभग सात हजार लोगों तक इस होम्योपैथिक दवा को पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि कोरोना वैश्विक महामारी से अधिकाधिक लोगों को बचाया जा सके।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *