भाजपा नेता निखिल नागर की मुहिम, ग्रामीण रसोई से की जा रही है गरीबों की मदद

ग्रेटर नोएडा,20 मई। आज जब पूरा देश लॉक डाउन का सामना कर रहा है देश के अंदर गरीब परिवारों को दिहाड़ी मजदूरों को 2 वक्त की रोटी तक मिलने की उम्मीद नही है उसी समय क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर निवासी भाजपा नेता उनके लिए उम्मीद बनकर आये है, पिछले 45 दिनों से उनकी पूरी टीम गांव के आस पास जितने भी लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे है उनका पता लगा लगा कर गांव गांव जाकर उन लोगो को खाना वितरित कर रहे है और सभी से लॉक डाउन का पालन करने की अपील भी की जा रही है ताकि ये जो गम्भीर स्थिति है उस से उबरा जा सके और फिर से हालात सामान्य हो जाये, इस तरह के मौके पर भाजपा  नेता की ये मुहिम वाकई में प्रेरणादायक ओर अन्य लोगो के लिए भी नजीर बनकर उभरी है कि अगर सेवा भाव हो तो उम्र और ओहदा मायने नही रखता इंसान कि इच्छा शक्ति मजबूत होनी चाहिए वही काम निखिल  नागर ओर उनकी टीम कर रही है। इस अवसर पर छात्र नेता प्रभांशु नागर,अमोद सरपंच, जगदीश नागर, बल्लू गुर्जर, गोविंदा सरपंच, कपिल नागर, मोहित नागर, गजेन्द्र पाल, सैंकी गुर्जर, राजेश कुमार आदि ने करके दिखाया है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *