प्राथमिक शिक्षक संघ ने कपिल नागर को किया जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

प्राथमिक शिक्षक संघ ने कपिल नागर को किया जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

ग्रेटर नोएडा,29 मई। उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ गौतम बुद्ध नगर की जिलाकार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय  के अनुसार संगठन हित मे कपिल नागर सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय महावड दादरी को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कपिल नागर की संगठन निष्ठा एवं कार्य क्षमता-व्यवहार कुशलता से जनपद के समस्त शिक्षक परिचित हैं। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ गौतमबुद्ध नगर के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में जिलाध्यक्ष मेघराज भाटी,जिला संरक्षक अशोक शर्मा, जिलामंत्री हेमराज शर्मा, जिलाउपाध्यक्ष अमर भाटी, जिला संगठन मंत्री विनोद सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष दनकौर प्रवीण शर्मा, ब्लॉकअध्यक्ष दादरी रवि भाटी, ब्लाक उपाध्यक्ष भूपेंद्र नागर, ब्लॉकमंत्री दादरी वेदप्रकाश गौतम आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *