सेंट जोसेफ स्कूल के शिक्षक व स्टॉफ का हुआ कोरोना टेस्ट, सभी का रिपोर्ट आया निगेटिव

सेंट जोसेफ स्कूल के शिक्षक व स्टॉफ का हुआ कोरोना टेस्ट, सभी का रिपोर्ट आया निगेटिव

ग्रेटर नोएडा,30 जुलाई। सेन्ट जोसेफ स्कूल अल्फा-एक में प्रधानाचार्या फादर अल्विन पिंटो पिंटो ने पूरे विश्व को अपने चपेट में लेने वाली घातक बीमारी कोरोना से बचाव के लिए पहल करते हुए कोरोना चेक अप कैंप लगवाया, जिसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर दो डॉक्टर आए तथा उन्होंने स्कूल के सभी कर्मचारी एवं उपस्थित अध्यापकों को कोरोना टेस्ट किया, जिसमें सभी लोग कोरोना मुक्त पाए गए। इस पहल में जेवर क्षेत्र के तहसीलदार अखिलेश का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने ये कैंप लगवाने में भरपूर सहयोग किया।

सेंट जोसेफ स्कूल के शिक्षक व स्टॉफ का हुआ कोरोना टेस्ट, सभी का रिपोर्ट आया निगेटिवसेंट जोसेफ स्कूल के शिक्षक व स्टॉफ का हुआ कोरोना टेस्ट, सभी का रिपोर्ट आया निगेटिव

वहीं यहां आने वाली चिकित्सकों की टीम मुखिया डॉ. आशुतोष थे। वहीं उनके साथी डॉ. प्रदीप प्रसाद, डॉ. दीन दयाल व डॉक्टर विद्योतमा पूरे समय तक उपस्थित रहे। कैंप के अंत में प्रधानाचार्य ने सीएमओ गौतमबुद्धनगर दीपक कोहली व स्कूल में आए हुए टीम के सबी चिकित्सकों को धन्यवाद देते हुए उन्हें विदा किया तथा कहा कि जागरुकता ही कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *