रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत एक युवक ने घरेलू विवाद में अपने ससुराल वालों पर मारपीट व फायरिंग करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पीछा करने पर उक्त ने पीड़ित की बाईक में टक्कर मार दी और करीब 5 सौ मीटर तक बाईक को घसीटते ले गये। हालांकि गनीमत रही कि कोई चोटिल नहीं हुआ। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस फायरिंग से इंकार करते हुए मामले को आपसी विवाद बता रही है तथा लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई का दावा कर रही है। वहीं सूत्रों की मानें तो पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है। जानकारी अनुसार कस्बा निवासी एक युवक एक युवक का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। जिसकी सूचना उसने अपने मायके वालों को दे दी। इसी के चलते सोमवार को दर्जन भर मायके वाले रबूपुरा पहुंचे और युवक व उसके परिवार वालों के साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित के अन्य परिजन मौके पर पहुंच कार सवार महिला के मायके वालों को पकड़ने का प्रयास किया। अपने को घिरता देख आरोपी ससुराली स्कार्पियों में सवार होकर भागने लगे तथा पीड़ित की बाईक में टक्कर मार कर करीब 5 सौ मीटर तक घसीट ले गये। आरोप है कि भागते हुए उन्होंने अवैध असलाह से फायरिंग करते हुए फरार हो गये।
घरेलू विवाद में ससुरालियों पर मारपीट व फायरिंग का आरोप






