आईटीएस इन्जीनियरिंग कॉलेज में लैबव्यू और रियल टाइम डाटा एक्यूसन पर ई-इंटरनेशलन एफडीपी

आईटीएस इन्जीनियरिंग कॉलेज में लैबव्यू और रियल टाइम डाटा एक्यूसन पर ई-इंटरनेशलन एफडीपी

ग्रेटर नोएडा,10 अगस्त।आईटीएस इन्जीनियरिंग कॉलेज के ईसीई विभाग ने नेशनल इंस्टूमेंट्स के प्लेटफार्म पर लैबव्यू और रियल टाइम डाटा एक्यूसन पर ई-इंटरनेशलन एफडीपी का 5 दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रख्यात अंतर्राष्ट्रीय वक्ताओं की उपस्थिति में उद्घाटन सत्र के साथ शुरू हुआ, जिसे आईटीएस के अधिशाषी निदेशक डॉ. विकास सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों और शोधकर्ताओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस महामारी की स्थिति में प्रौद्योगिकी ने वास्तव में हमें कई आवसरों से लैस किया है जो हमेशा बेहतर प्रदर्शन के लिए उपयोग किया जा सकता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. बृज एन. सिंह, तकनीकी पॉवर इलेक्ट्रॉनिक्स, जॉन डी.के. इंक, वीएसए तथा डॉ. रजत कुमार, मैनेज नार्थ ईस्ट एण्ड वेस्ट इंण्डिया, बैगलोर में शिक्षकों, शोधकर्ता और छात्रों के लिए लैबव्यू और एनआई लैब के महत्व पर प्रकाश डाला और ग्राफिकल सिस्टम डिजाइन, मॉडयूलरिटी, कोड पुन प्रायोजन, डिजाइन पैटर्न, वास्तविक समय डेटा अधिग्रहण, डेटा लॉगिंग और थिंक आईओटी के मूलभूत सिद्वान्तों को समझाया। नितेश प्रधान, सीएलडी ट्रेनर ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि कैसे प्रतिभागी अपने कम्प्यूटर में संबंधित सॉफ्टवेयर स्थापित कर सकते है और उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सॉफ्टवेयर की स्थापना के लिए सभी आवश्यक लिंक प्रदान किये। विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिष्टित कॉलेजों के लगभग 200 से अधिक शिक्षको, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया जिन्हें कार्यक्रम के उपरांत ई. सर्टिफिकेट प्रदान किये गये।

Spread the love
RELATED ARTICLES