रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध खनन के कारोबार की एक तस्वीर उस समय सामने आई जब बीती रात अवैध खनन कर बालू ले जाते तीन टैªक्टर को जब्त कर चालकों को गिरफतार कर लिया है। पुलिस ने दो अभियुक्तों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई भी की जा रही है। वहीं एक टैªक्टर चालक के पास कोई कागजात नहीं होने का हवाला दिया जा रहा है। उधर सूत्रों का दावा है कि पुलिस ने बालू से लदे 5 टैªक्टर पकड़े थे लेकिन सिर्फ दो के विरूद्ध कार्रवाई होना समझ से परे है। हालांकि पुलिस ऐसे किसी दावे को निराधार बता रही है। पुलिस अनुसार बुद्धवार रात गश्त के दौरान बालू ले जाते हुए दो टैªक्टर को चालक समेत गिरफतार कोतवाली ले आई तथा आरोपी सोनू निवासी सिरौली बांगर व खालिद निवासी मेंहदीपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर टैªक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि एक अन्य टैªक्टर भी पकड़ा गया है जिसके पास कोई कागजात नहीं है। उधर सूत्रों का कहना है कि बीती रात पुलिस ने बालू से लदे 5 टैªक्टर पकड़े थे लेकिन उनमें से दो टैªक्टर व चालकों को साठ-गांठ कर भाईपुर गांव के समीप ही छोड़ दिया गया और तीन टैªक्टर-ट्राली को कोतवाली लाया गया। जिसके बाद मेंहदीपुर निवासी एक युवक से मिलीभगत कर पुलिस ने बालू को इधर-उधर खाली करा दिया तथा उसे छोड़ने के प्रयास में कोई कागजात नहीं होने का प्रोपगंड़ा रच रही है। औपचारिकतापूर्ण रही कार्रवाईः- क्षेत्र में बड़े पैमाने पर धड़ल्ले से बालू खनन का कारोबार व दर्जनों वाहनों के इसमें लिप्त होने के बावजूद भी मात्र दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई मात्र औपचारिकतापूर्ण नजर आती है। जबकि अवैध खनन में लिप्त दर्जनों वाहन कोतवाली से चंद कदम की दूरी से धड़ल्ले से गुजरते हैं।
अवैध खनन कर बालू ले जाते ट्रैक्टर समेत चालक गिरफ्तार, लम्बे समय से खनन माफिया थे सक्रिय






