रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुधवार सुबह एक किशोर छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। उधर ग्रमीणों ने विधुत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी अनुसार गांव रौनीजा निवासी धर्मेन्द्र का 10 वर्षीय पुत्र दीपांशु छत पर सोया हुआ था। बुधवार जगने के बाद नीचे उतरते समय वह किसी प्रकार वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया। जब तक परिजन अस्पताल के जाते तब तक उसकी मौत हो गई।
हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत






