जेवर। जेवर के झाझर रोड पर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने बैठक पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के देहांत पर शोक व्यक्त किया। भरतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने जेवर कैम्प कार्यालय पर एक बैठक की। यहां यूनियन ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को याद किया और उनके देहांत पर शोक व्यक्त कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्योराज सिंह ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रवण मुखर्जी ने देश के लिए बहुत ही महान कार्य किए थे, जो हमें सदा याद रहेंगे । उन जैसे व्यक्ति की जगह की कभी पूर्ति नहीं हो पाएगी । साथ ही पूर्व राष्ट्रपति की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर विश्वास गुर्जर, विनय तालान, सोनू शर्मा, हरेंद्र अत्रि, रविंद्र चौधरी, विपिन शर्मा, दीन मोहम्मद पवार, विनोद चौधरी आदि मौजूद रहे।
बीकेयू लोकशक्ति ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को किया याद






