रंजिशन युवक की गोली मारकर हत्या

जेवर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुधवार शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने रंजिशन वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। ग्रेटर नोएडा डीसीपी राजेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा तनावपूर्ण माहौल के चलते गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। परिजनों के मुताबिक प्रदीप को बुधवार शाम किसी ने फोन कर बुलाया था। जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है गांव के कुछ लोग प्रदीप से रंजिश रखते थे तथा इसी कारण वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जाता है मृतक को एक सीने व एक सिर में 2 गोली लगी हैं। जिसकी मोके पर ही मौत हो गई।

Spread the love
RELATED ARTICLES
Most Viewed