रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाइक सवार बदमाशों द्वारा हथियारों से आतंकित कर दम्पत्ति से नकदी व बाइक लूटने का मामला प्रकाश में आया है। इतना ही नहीं विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ित के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शाहरुख पुत्र रहीश निवासी आनन्द विहार कॉलोनी बुलन्दशहर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गुरुवार को वह कस्बा जेवर स्थित अपनी ससुराल आया था। शाम के समय अपनी पत्नी को लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जेवर-सिकन्द्राबाद मार्ग पर गांव बीरमपुर के समीप पीछे से पल्सर बाइक पर सवार होकर आए 3 बदमाशों ने हथियारों के बल पर उन्हें रोक लिया तथा पीड़ित की अपाचे बाइक व पत्नी का पर्स लूट लिया। आरोप है पीड़ित के विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचा के बट से हमला कर घायल कर दिया तथा हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गए। उधर पुलिस का कहना है कि शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
हथियारों के बल पर बाईक व नकदी लूटी, तमंचे हमला कर किया घायल






