किसान नेता भानुप्रताप सिंह के किसान नेताओं जांच सीबीआई से कराने की मांग पर मचा हड़कंप

किसान नेता भानुप्रताप सिंह के किसान नेताओं जांच सीबीआई से कराने की मांग पर मचा हड़कंप

रबूपुरा। एक तरफ जहां कृषि कानून को लेकर किसान आक्रोश में हैं और पिछले 20 दिनों से कड़ाके की ठंड़ के बावजूद दिल्ली बार्ड़रों पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए जमें हुए हैं तथा कई बार वार्ता के बाद भी सरकार एवं किसानों में सहमति नहीं बन पाई है तो वहीं एक किसान नेता ने सोशल मीड़िया पर एक वीड़ियों जारी कर किसान नेताओं की सीबीआई जांच की मांग शुरू करके हड़कम्प मचा दिया है। जिससे एक बार फिर माहौल गर्माता नजर आ रहा है। कुछ नेताओं ने इस मांग का समर्थन किया है तो कुछ के चेहरे पर बौखलाहट छाने लगी। कुछ किसान मसीहा सरकार पर ही असमाजिक तत्वों को धरने में शामिल होकर आंदोलन को कमजोर करने का आरोप मढ़ने लगे हैं। सोशल मीड़िया पर खूब वायरल हो रहे एक वीड़ियों में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह कहते नजर आ रहे हैं कि सरकार को भारत के सभी किसान नेताओं की सीबीआई जांच करानी चाहिए, इन्होंने किसानों को गुमराह कर अरबों की सम्पत्ति जुटाई है तथा इनके द्वारा अवैतनिक रूप सम्पत्ति अर्जित कर चलाये जा रहे प्रतिष्ठानों पर तालाबंदी कर देनी चाहिए। किसानों के नाम पर राजनीति करके यह अपने निजी स्वार्थ में व्यस्त हो रहे हैं। किसान नेताओं की सीबीआई जांच के बाद ही सरकार किसानों और देश का होगा और सरकार किसानों की मांग पूरी कर पायेगी।

Spread the love