आग लगने से किसानों का जला लाखों का भूसा

आग लगने से किसानों का जला लाखों का भूसा

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत बीती रात अचानक आग लगने से किसानों का लाखों रूपये का भूसा जलकर राख हो गया। मौके पर पहंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया अन्यथा अधिक नुकसान भी हो सकता था। आग लगने के कारणों का पता नहीं सका है। उधर ग्रामीणों ने आग लगाने की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस छानबीन कर रही है। जानकारी अनुसार सोमवार की रात गांव भुन्ना तगा के समीप जंगल में रखे भूसे के बौंगे में अचानक आग लग गई। लपटें उठती देख ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया और सैकडों ग्रामीण मौके पर पहुंच आग बुझाने का प्रयास करने लगे लेकिन लपटे तेज होने के चलते आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। घटना की जानकारी फायरबिग्रेड़ एवं पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया लेकिन तब तक किसान बृजपाल शर्मा, दुलीप चंद, श्यामा, अमित, हैनी मीणा आदि का लाखों रूपये का भूसा जलकर राख हो चुका था।

Spread the love