लुलु ने ग्रेटर नोएडा में  हाइपरमार्केट का किया शुभारम्भ, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व लुलु के चेयरमैन हुए शामिल

Lulu inaugurated hypermarket in Greater Noida, Cabinet Minister Rakesh Sachan and Lulu Chairman attended.

इस मशहूर अंतरराष्ट्रीय रिटेल ब्रांड ने दिल्ली-एनसीआर में एक नए शॉपिंग डेस्टिनेशन के साथ भारत में अपनी पहुंच बढ़ाई है

ग्रेटर नोएडा। रिटेल समूहों में  लुलु ग्रुप ने ग्रेटर नोएडा के आई-थम्स गैलेरिया मॉल में अपना नया हाइपरमार्केट खोला है। उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, तथा हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग मंत्री राकेश सचान और गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने उद्घाटन किया। इनके साथ लुलु ग्रुप के चेयरमैन युसूफ अली एम.ए., कार्यकारी निदेशक अशरफ अली एम.ए., सरोजनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह।

Lulu inaugurated hypermarket in Greater Noida, Cabinet Minister Rakesh Sachan and Lulu Chairman attended.

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि यूसूफ अली ने यूपी इन्वेस्ट के तहत 10 हजार करोड़ का निवेश उत्तर प्रदेश में किया है। उत्तर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में 50 लाख निवेश का प्रस्ताव हुआ। हमारी सरकार की जो भी पॉलिसी होगी उसको बिना भेदभाव का देने का काम हो रहा है। केवल निवेश पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में निवेश का वातारण बना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जितने भी निवेशक व उद्यमी है उनको जो भी सहूलियत होगी उसको देने का काम करेंगे। उत्तर प्रदेश में 20 हजार करोड़ का निवेश करने का लुलु ग्रुप के चेयरमैन ने प्रस्ताव किया है। आज 16 हजार परिवार को नौकरी देने को लेकर लुलु ग्रुप के चेयरमैन को बधाई दिया।

35 से अधिक देशों में अपने कारोबार, 285 से ज्यादा रिटेल स्टोर और 24 शॉपिंग मॉल के नेटवर्क के साथ, लुलु ने गुणवत्ता, विविधता और सही कीमत के लिए अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है। “हर जरूरत का नया एड्रेस के वादे के साथ शुरू हुए इस ग्रेटर नोएडा हाइपरमार्केट में ताजी उपज, किराने का सामान, अंतरराष्ट्रीय उत्पाद, घरेलू जरूरत की चीजें, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम एप्लायंसेज की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। यहाँ मौजूद इन-हाउस बेकरी और ‘रेडी-टू-ईट’ (तुरंत खाने के लिए तैयार) फूड काउंटर इस अनुभव को और बेहतर बनाते हैं। यहाँ लुलु की वैश्विक स्तर पर सामान जुटाने की क्षमता और स्थानीय पसंद व रोजमर्रा की जरूरतों के अनुरूप उत्पादों का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। इस शुरुआत पर टिप्पणी करते हुए, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और तेलंगाना के निदेशक जयकुमार गंगाधरन ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में हमारे पहले हाइपरमार्केट का खुलना, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में हमारे विस्तार का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। हमारे चेयरमैन के विज़न से प्रेरित होकर, हम लुलु  के अंतरराष्ट्रीय शॉपिंग अनुभव को और अधिक समुदायों तक पहुँचाने के लिए उत्सुक हैं, ताकि ग्राहकों को एक ही छत के नीचे बेहतरीन क्वालिटी, कई तरह के विकल्प और सही मूल्य मिल सकें।

Spread the love
RELATED ARTICLES