ग्रामीण विकास समिति ने जरूरतमंदों को वितरण किये कम्बल

ग्रामीण विकास समिति ने जरूरतमंदों को वितरण किये कम्बल

रबूपुरा। ग्रामीण विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को यीड़ा सिटी के निर्माणधीन सैक्टरों एवं गांव में रह रहे जरूरतमंदो को कबंल वितरण किये। इसके साथ ही गांव निलौनी निवासी एक युवती की शादी में कन्यादान एवं जरूरत का समान देकर आर्थिक सहायता की। संगठन के अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कड़ाके की सर्दी के चलते जरूरत के हिसाब से संगठन की तरफ से कम्बल वितरण किये गये। कम्बल पाकर लोगों के चहरे खिल उठे। इसके साथ ही संगठन ने आर्थिक रूप से कमजोर निलौनी निवासी एक परिवार की बेटी की शादी में जरूरत का समान दिया और कन्यादान के रूप में आर्थिक सहायता की। इस दौरान भृगुराज रावल, श्रीपाल भाटी, नरेश भाटी, ओमप्रकाश सिंह, गवेन्द्र सिंह, रामअवतार शर्मा, मोनू सिंह, भीष्म सिंह, श्यौराज सिंह आदि मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES