रबूपुरा। आर्थिक तंगी के चलते व्यवस्था नही हो पाने से परेशान परिवार की मदद के लिये फिर ग्रामीण विकास समिति ने हाथ बढ़ाते हुए शादी में जरूरत का समान देकर सहायता की। समिति के अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बताया कि गांवआछेपुर में मुस्लिम समुदाय की दो बेटियों निकाह में कन्यादान के रूप में संगठन की तरफ से जरूरत का सामान दिया गया। उक्त बेटियों के पिता व भाई के साथ दुर्घटना होने के कारण वे लड़कियों के लिए एक अच्छे तरीके से व्यवस्था नहीं कर पा रहे थे। जिसके कारण ग्रामीण विकास समिति के माध्यम से परिवार की मदद की गई। गौरतलब है कि समिति की तरफ से पूर्व में भी शादियों में जरूरत का समान व जरूरतमन्दों को कम्बल वितरण किये गए हैं तथा असहाय लोगों की मदद के लिये ही समिति का गठन किया गया है। इस मौके पर मा0 श्रीपाल भाटी, नरेश भाटी, मोनू सिंह, शाहिद आदि मौजूद रहे।
शादी में जरुरत का समान देकर की गरीब की आर्थिक मदद






