राम मंदिर के निर्माण के लिए चलाया जन सम्पर्क अभियान. गठित की गयी टीम

राम मंदिर के निर्माण के लिए चलाया जन सम्पर्क अभियान. गठित की गयी टीम

रबूपुरा। श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए पूरे देश मे आरएसएस का जन सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जन सम्पर्क अभियान के तहत रविवार को आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गांव दयानतपुर में एक सभा का आयोजन कर जेवर विधानसभा के गांव गांव में जन संपर्क कर टीम गठित की गई। इस दौरान मंजीत सिंह ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कोई भी परिवार श्री राम मंदिर के निर्माण की भागीदारी में अधूरा ना रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण करा कर 125 करोड़ लोगों की आस्था को जगाया हैं। इस मौके पर सुरेश चंद शर्मा, वीरेंद्र कुमार(संपर्क प्रमुख जेवर खंड आरएसएस), शिवकुमार शर्मा, प्रमोद कुमार सिंह ,संजय रावत, यतीश ठाकुर, हेम गोयल, नीरज चौहान, अजय फोजी ,शिवकांत, धर्मेंद्र चौहान, शेरसिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES
Most Viewed