उ.प्र. व्यापार मण्डल की बैठक की बैठक में व्यापारियों के विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा

उ.प्र. व्यापार मण्डल की बैठक की बैठक में व्यापारियों के विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा,9 जनवरी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने ग्रेटर नोएडा में व्यापारियों के साथ बैठक सत्यम कॉम्प्लेक्स सेक्टर अल्फा-दो में सम्पन्न हुई की। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और सभी का जल्द ही निदान करने के लिए आश्वस्त किया। व्यापारियों ने जीएसटी प्रणाली में सुधार, शस्त्र लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में तेजी व कानून व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव दिये। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि संगठन को मजबूत करने में हम सभी को एकजुट होना होगा, अगर हम एकजुट होंगे तभी अपनी बातों को सरकार से मनवाने में कामयाब होंगे। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में व्यापारियों को संगठन से जोड़ने की अपील की। प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुनील पांडे ने सभी समस्याओं को बिंदुवार नोट किया जल्द ही इनके निदान के लिए सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व प्रदेश मंत्री मनोज गर्ग ने सभी का स्वागत किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सौरभ बंसल ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश अग्रवाल, गिरीश जिंदल, अरुण गुप्ता, पंकज जैन, तरुण गोयल, के के शर्मा, आलोक गोयल, गौरव गोयल, ऋषभ जैन, विजय अग्रवाल, अरुण गुप्ता, मूलचंद शर्मा कमल सचदेवा, देवेश चौधरी व अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Spread the love