दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने स्वामी विवेकान्द की जयंती पर सेवा संकल्प दिवस किया आयोजन

दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने स्वामी विवेकान्द की जयंती पर सेवा संकल्प दिवस किया आयोजन

ग्रेटर नोएडा,12 जनवरी। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ग्रेटर नोएडा इकाई द्वारा सेवा संकल्प दिवस का आयोजन किया गया। उसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर नितिन अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद की जीवन के विषय में प्रकाश डालते हुए दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा हरिद्वार में कुष्ठरोग से पीड़ित लोगों के सेवा प्रकल्प के बारे में विस्तार से वर्णन किया। तथा समाज के लोगों विशेष कर युवाओं को सेवा प्रकल्प से जुड़ने और देश एवं हिन्दू समाज के लिये कुछ रचनात्मक करने को प्रेरित किया। बैठक का आयोजन सत्य संदीप भाटी सह संयोजक नमामि गंगे गौतम बुध नगर बैठक में समाज के सम्मानित लोग मौजूद रहे। सतीश नंबरदार, देवेंद्र टाइगर, अध्यक्ष आरडब्ल्यूए फेडरेशन,एडवोकेट प्रभाकर भाटी, अमित भाटी, संजय भाटी, दीपक नागर, कोमल ठाकुर, सतीश भाटी आदि।

Spread the love
RELATED ARTICLES