" data-ad-slot="">

एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को मिला ‘एक्सीलेंस इन मैनेजमेंट एजुकेशन’ अवार्ड

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित करने वाले अग्रणी संस्थान, एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को नई दिल्ली में आयोजित भव्य ‘टाइम्स नाउ एजुकेशन समिट एवं अवार्ड सेरेमनी 2025’ में “एक्सीलेंस इन मैनेजमेंट एजुकेशन” (Excellence in Management Education) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, आधुनिक प्रबंधन प्रशिक्षण और शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड का प्रमाण है। यह सम्मान समारोह देश की कई दिग्गज हस्तियों की गरिमामय उपस्थिति का साक्षी बना। संस्थान को यह पुरस्कार श्री संजय कुमार (सचिव, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आशीष सूद (मंत्री- शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा, गृह, ऊर्जा और शहरी विकास, नई दिल्ली) ने संस्थान के प्रयासों की सराहना की। साथ ही, कार्यक्रम में आनंद कुमार (प्रसिद्ध गणितज्ञ एवं संस्थापक, सुपर 30), तापसी पन्नू (प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं निर्माता), राजीव कुमार (अध्यक्ष, पहले फाउंडेशन एवं पूर्व उपाध्यक्ष, नीति आयोग) और प्रो. प्रतीक शर्मा (कुलपति, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी – DTU) जैसे प्रख्यात व्यक्तित्वों ने भी शिरकत की। संस्थान की ओर से इस गौरवशाली ट्रॉफी को डॉ. सतीश वर्मा (निदेशक, मैनेजमेंट) और रिया चौधरी (प्रवेश प्रमुख) ने प्राप्त किया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर एक्यूरेट ग्रुप की चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने अत्यंत हर्ष व्यक्त किया और पूरे ‘एक्यूरेट परिवार’ (Accurate Family) को बधाई देते हुए कहा कि “यह पुरस्कार हमारे शिक्षकों की दूरदर्शिता और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का मधुर परिणाम है। टाइम्स नाउ जैसे प्रतिष्ठित मंच पर सम्मानित होना और संजय कुमार व आशीष सूद जैसे दिग्गजों के हाथों मान्यता प्राप्त करना हमारे लिए गर्व की बात है। मैं इस सफलता के लिए एक्यूरेट परिवार के प्रत्येक सदस्य को हृदय से बधाई देती हूँ।” समिट के दौरान हुए विचार-विमर्श में एक्यूरेट ग्रुप ने उद्योग-उन्मुख शिक्षा और कौशल विकास पर अपने विज़न को साझा किया। इस सम्मान ने संस्थान के उस संकल्प को और मजबूती दी है, जिसके तहत वह वैश्विक स्तर के पेशेवर नेतृत्वकर्ता तैयार करने के लिए निरंतर कार्यरत है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की महत्वपूर्ण भेंट, सौंपा 7 सूत्रीय प्रस्ताव

युवाओं, महिलाओं एवं समाज कल्याण के विषयों पर भी हुई विस्तृत चर्चा लखनऊ। भारतीय जनता…

18 hours ago

जीआईएमएस में भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन, सलमान अली की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस), ग्रेटर नोएडा द्वारा पीजीडीएम बैच 2026–28 के…

18 hours ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में उत्साह एवं भक्तिभाव से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-3 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, उत्साह…

19 hours ago

इस्कॉन  ग्रेटर नोएडा  में 3-5 सितंबर तक  भव्य रुप से आयोजित हो रहा है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

-भजन कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन ग्रेटर नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन)…

4 days ago

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य,आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

-अभिमुखीकरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, उद्योग जगत से जुड़ने और उद्यमशीलता…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>