महर्षि पाणिनि वेद–वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल ग्रेटर नोएडा में शैक्षिक सत्र के लिए प्रवेश प्रारम्भ

Admissions open for the academic session at Maharishi Panini Veda-Vedang Vidyapeeth Gurukul, Greater Noida

ग्रेटर नोएडा। महर्षि पाणिनि वेद–वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल में शैक्षिक सत्र 2026–27 हेतु कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। इच्छुक अभिभावक एवं विद्यार्थी गुरुकुल की विशिष्ट शिक्षा पद्धति के अंतर्गत वैदिक परंपरा एवं आधुनिक शिक्षा के समन्वित वातावरण में अध्ययन हेतु आवेदन कर सकते हैं। गुरुकुल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए वैदिक संस्कार, शास्त्रीय अध्ययन, योग-प्राणायाम, नैतिक शिक्षा तथा आधुनिक विषयों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। संस्थान में योग्य एवं अनुभवी आचार्यों द्वारा अनुशासित एवं संस्कारमय वातावरण में व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण पर विशेष बल दिया जाता है, जिससे विद्यार्थी शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ आदर्श नागरिक बन सकें। संस्थान में दिवसीय (Day Scholar) एवं आवासीय (Residential) दोनों प्रकार के विद्यार्थियों हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ है। इच्छुक अभिभावक निर्धारित समयावधि में गुरुकुल कार्यालय में संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सीमित सीटें निर्धारित हैं।

प्रवेश कक्षाएँ: 6, 7, 8, 9 एवं 11

🌿 गुरुकुल की प्रमुख विशेषताएँ

✔ वैदिक एवं आधुनिक शिक्षा का समन्वित पाठ्यक्रम

✔ अनुभवी एवं योग्य आचार्यगण

✔ योग, प्राणायाम एवं ध्यान प्रशिक्षण

✔ नैतिक शिक्षा एवं चरित्र निर्माण

✔ अनुशासित एवं संस्कारयुक्त वातावरण

✔ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल

📌 प्रवेश प्रक्रिया

इच्छुक अभिभावक / विद्यार्थी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं —

🔗 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म:

https://forms.gle/VddvszU3133MxLPW7

प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अन्य जानकारी हेतु गुरुकुल में संपर्क करें।

📞 संपर्क सूत्र

मोबाइल: 9818011097,9456984723

🌐 वेबसाइट:www.paninigurukul.org

यदि आवेदन पत्र भरने में किसी प्रकार की समस्या हो एवं प्रवेश से संबंधित नियम, पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी हेतु अभिभावक गुरुकुल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

 

Spread the love