ग्रेटर नोएडा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय की अध्यक्षता में 55वीं कार्य परिषद् की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कानपुर इंस्टीटयूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, कानपुर, एक्यूरेट कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा एवं अन्य के शैक्षिक स्वायत्ता के प्रकरण पर विचार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु संस्तुति की गयी। कार्य परिषद् द्वारा विद्या परिषद्, वित्त समिति, कैब और पीएमयू के कार्यवृत्त पर अनुमोदन प्रदान किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सहयुक्त संस्थान राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मिर्जापुर, बस्ती, गोंडा एवं प्रतापगढ़ के शैक्षणिक पद सह-आचार्य एवं आचार्य पदों पर हुयी भर्ती प्रक्रिया में चयनित हुए अभ्यर्थी के नामों पर अनुमोदन प्रदान किया गया।
इसके साथ ही विश्वविद्यालय, विश्वविद्यालय के घटक संस्थान आईईटी, लखनऊ, सीएएस, लखनऊ, एफओएपी, लखनऊ एवं यूपीआईडी, नोएडा के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों पर चयन एवं प्रोन्नति पर चयन समिति की संस्तुतियों पर अनुमोदन प्रदान किया गया। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मिर्जापुर, बस्ती, गोंडा एवं प्रतापगढ़ के ऑडीटोरियम के निर्माण हेतु निर्माण एजेंसी की चयन को हरी झंडी प्रदान की गयी। इस अवसर पर डा. एम.के. सुन्दरम प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा, प्रो एसके काक, पूर्व कुलपति, एमटीयू, प्रो योगेश सिंह, कुलपति दिल्ली विश्वविद्यालय, प्रो निश्चल वर्मा, आईआईटी, कानपुर, प्रो बरजीव त्यागी, आईआईटी, रूरकी, केशव सिंह कुलसचिव एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…