" data-ad-slot="">

सोशल मीडिया के जरिए छात्रों से धन उगाही करने वालों पर एकेटीयू दर्ज कराएगा मुकदमा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-एकेटीयू की 76वीं परीक्षा समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में मंगलवार को कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार मिश्र की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की  बैठक हुई। इसमें यह निर्णय लिया गया कि तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए छात्रों को भ्रमित कर परीक्षा के नाम पर वसूली करने वालों के खिलाफ विधिक कार्यवाही होगी। साथ ही विश्वविद्यालय के विभिन्न सोशल मीडिया के जरिए यह भी बताने पर सहमति बनी की परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार का शुल्क नगद नहीं लिया जाता। जिससे कि किसी भी प्रकार के बहकावे में आने से बच सकें। परीक्षा के बाद कॉपियों के मूल्यांकन से दूरी बनाने वाले संस्थानों की संबद्धता पर तलवार लटकेगी। समिति ने संबद्धता के नियमों में ही कॉपियों के मूल्यांकन के प्रस्ताव को झंडी दे दिया। अब कोई भी कॉलेज मूल्यांकन से मना नहीं कर सकता। विश्वविद्यालय के छात्र अब अपने गुरुजी के बारे में अपनी राय भी दे सकेंगे। इसके लिए फीडबैक फॉर्म रहेगा जोकि छात्र के आईडी पर उपलब्ध होगा। छात्र उस फार्म के जरिए अपने फैकेल्टी का फीडबैक विश्वविद्यालय को दे सकेंगे।

इस बार 26 नवंबर को आयोजित होने वाले विश्वविद्यालय के 20 वे दीक्षांत समारोह में कुल 48343 छात्रों को डिग्री दी जाएगी। जबकि विश्वविद्यालय से संबंध संस्थानों और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों में 17 गोल्ड मेडल, 16 सिल्वर और 16 ब्रोंज मेडल दिया जाएगा। जबकि विश्वविद्यालय के घटक संस्थानों के छात्रों में 11गोल्ड मेडल 6 सिल्वर मेडल और 7 ब्रोंज मेडल दिया जाएगा। इस बार चांसलर मेडल केआईईटी ग्रुप गाजियाबाद कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ब्रांच के रोहन खुराना को दिया जाएगा। प्रस्तावों को परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर अनुराग त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया। बैठक में कुलसचिव सचिन सिंह, वित्त अधिकारी जीपी सिंह, प्रति कुलपति प्रोफ़ेसर मनीष गौड़, प्रोफेसर एचके पालीवाल, प्रोफेसर वंदना सहगल, प्रोफेसर बीएन मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>