ग्रेटर नोएडा। रामईश इंस्टीट्यूट, ग्रेटर नोएडा में पूर्व छात्र मिलन समारोह 2024 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम फार्मेसी स्नातकों (पूर्व छात्रों) को पुनः एकजुट करने, उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाने, तथा पूर्व छात्रों और संस्थान के बीच नेटवर्किंग को सुदृढ़ करने के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आर.सी. शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर संस्थान के अधयक्ष आर.सी. शर्मा ने पूर्व छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप इस संस्थान के पिलर हैं, आज जिस मुकाम पर आप सभी पहुंचे हैं उसके लिए हमारे संस्थान को गर्व हैं कि रामईश के विद्यार्थी देश ही नहीं विदेश में भी कई बड़े संस्थानों में कार्यरत हैं।
इस अवसर पर संस्थान की प्रबंध निदेशिका प्रतिभा शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्या डॉ. पल्लवी मनीष लाव्हाले ने पूर्व छात्रों को उनकी पुरानी स्मृतियों से रूबरू किया। कार्यक्रम में लगभग 400 पूर्व छात्रों ने कार्यक्रमों और विभिन गतिविधियों में भाग लिया और उनकी पुरानी यादें ताज़ा हो गईं। इस दौरान गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शामिल होकर पूर्व छात्रों ने आनन्द उठाया और अपने अनुभव को भी साझा किया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…