" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

इंडस्ट्रियल एंटरप्रिन्योर्स एसोसिएशन के चुनाव में अमित उपाध्याय निर्विरोध निर्वाचित,महासचिव संजीव शर्मा व कोषाध्यक्ष अभिषेक जैन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रिन्योर्स एसोसिएशन संस्था के पदाधिकारियों को चुनाव जीएनआईओटी इंस्टिट्यूट में कैमरे की देखरेख में संपन्न हुआ। पूरी चुनाव प्रक्रियों को पारदर्शिता के तहत आईआईए के फेसबुक पेज पर लाइव किया गया। संस्था के पदाधिकारियों में अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष का चुनाव होना था, जिसमें अध्यक्ष पद पर केवल एक ही नामांकन आने से अमित उपाध्याय को निर्विरोध अध्यक्ष पहले ही चुना जा चुका था। चुनाव में महासचिव एवं कोषाध्यक्ष का चुनाव हुआ जिसमें दो- दो प्रत्याशियों ने दोनों पदों के लिए नामांकन किया हुआ था। महासचिव पद के लिए संजीव शर्मा एवं महिपाल सिंह चौहान तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए अभिषेक जैन एवं विवेक अरोड़ा मैदान में थे। संस्था के सदस्यों ने चुनाव समिति की देखरेख में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

चुनाव समिति के अध्यक्ष अंकित गोयल ने बताया की महासचिव पद के लिए 126 वोट पड़े जिसमें से 116 वोट संजीव शर्मा को मिले, 8 वोट महिपाल सिंह चौहान को एवं 2 वोट नोटा को गए। वहीं कोषाध्यक्ष  पद के लिए 126 मतों में से 114 वोट अभिषेक जैन को मिले। सभी सदस्यों एवं चुनाव समिति ने सभी चुने गए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। पदाधिकारियों ने भी उद्योगों एव उधमियों के उत्थान के लिए सदैव प्रयत्नरत रहने का आश्वासन दिया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>