ग्रेटर नोएडा। जी एल बजाज कॉलेज में 75वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज़ादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत प्रातः काल भारतीय योग संस्थान के तत्वाधान में “आरोग्य योग कार्यशाला का आयोजन हुआ | तत्पशचात संस्थान के निदेशक महोदय ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण किया तथा सभी उपस्थित छात्र छात्राओ व शिक्षकों व अन्य सदस्यों ने राष्ट्रगान गाया संस्थान के छात्र एवं छात्राओ द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता एवं पोस्टर मेकिंग कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
इसके उपरान्त संस्थान में कवि सम्मलेन का आयोजन हुआ जिसमे देश की आजादी में देशभक्तो द्वारा दिए गए बलिदान पर प्रसिद्ध कवि व टीवी एंकर डा. राहुल जैन, कवियत्री मनीषा जोशी, शीतल गोयल व कवि हेमन्त निर्भीक द्वारा कविताएं प्रस्तुत की गई जिसके द्वारा श्रोता मन्तमुग्ध हो गए। इस कवि सम्मेलन का संचालन डीन डा. शशांक अवस्थी द्वारा किया गया। अन्त में छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतरगत रंगा रंग प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का समापन मिठाई के वितरण के साथ हुआ।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…